देहरादून। जनपद देहरादून से आज जनपद पिथौरागढ, चमोली, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा, उधमसिंहनगर हेतु 90 बसों के माध्यम से लगभग 2700 व्यक्त्यिों को स्वास्थ्य जांच (थर्मल स्क्रीनिंग) के उपरान्त सम्बन्धित जनपदों को भेजे गये हैं। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 94 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें, ई-पास हेतु 86, भोजन के लिए 1, राशन हेतु 7 काॅल प्राप्त हुई। जनपद में आज विभिन्न उद्योग गतिविधियों  हेतु 3 औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के कुल 91 कार्मिकों को पास निर्गत किये गये हैं। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ ए.के डिमरी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी कण्डवाल द्वारा स्पोर्टस कालेज रायपुर में अन्य जनपदों को भेजे जाने वाले लगभग 700 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया तथा मास्क भी वितरण किये गये।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *