देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड में गलत कामों को बर्दाश्त नहींं किया जाएगा। असामाजिक और गैर कानूनी कृत्यों में संलिप्त तत्वों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। अवैध गतिविधियों में अधिकारी, कर्मचारियों या किसी अन्य स्तर पर मिलीभगत पाए जाने पर संबंधित को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिया गया है कि किसी तरह की लापरवाही न हो। पुलिस विभाग से पूरे प्रदेश में अवैध शराब, नशा व आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए अपना तंत्र खासतौर पर मुखबिर तंत्र मजबूत करने को कहा गया है। अपराधियों में पकड़े जाने का भय होना चाहिए। आम जनता से भी सहयोग लेना आवश्यक है। पुलिस महकमे को शासन स्तर से सभी प्रकार की सहायता दी जाएगी।
देवभूमि में अनैतिक कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगाः सी.एम.
Related Posts
ऊर्जा बचत, ईवी नीति और स्वैच्छिक चकबंदी पर धामी कैबिनेट के बड़े फैसले
वर्क फ्रॉम होम, नो व्हीकल डे और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई अहम निर्णय देहरादून, 13 मई। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित…
गढ़वाल के कृषि उत्पादों को मिलेगा वैश्विक बाजार, केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय की टीम करेगी दौरा
सांसद अनिल बलूनी की पहल पर केंद्र सरकार की बड़ी कार्रवाई नई दिल्ली। गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के किसानों और पारंपरिक कृषि उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक…

