-11 से 13 अक्टूबर तक चण्डीघाट स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संयोजन में होगा भव्य आयोजन -शरद पूर्णिमा 12 अक्टूबर को सांयकाल नव निर्मित गंगा घाट पर होगा गंगा आरती का आयोजन हरिद्वार। समाज सेवा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित संस्था दिव्य प्रेम सेवा मिशन आगामी 11 से 13 अक्टूबर तक चण्डी घाट स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संयोजन में शरदोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। उक्त जानकारी आयोजन के सूत्रधार दिव्य प्रेम सेवा मिशन के राष्ट्रीय संयोजक संजय चतुर्वेदी ने बताया कि शरद पूर्णिमा के अवसर पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन 11 से 13 अक्टूबर तक तीन दिवसीय शरदोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन गंगा जी की निर्मलता, स्वच्छता, और पर्यावरण रक्षा पर विचार गोष्ठी, जनजागरण रैली, नुकड नाटको तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार ईकाई के संयोजक आलोक शर्मा ने बताया कि शरदोत्सव का मुख्य आयोजन 12 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर सांयकाल भव्य गंगा आरती के साथ होगा जिसमें म0म0 स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक आशीष गौतम के सानिध्य में बनारस से आऐ विप्र जन बनारस की गंगा आरती की भांति चण्डी घाट पर नव निर्मित गंगा घाट पर गंगा जी की विशेष आरती करेगे। जिसे देखने हजारों लोग गंगा घाट पर एकत्र होंगे। Post navigation भगवान भरोसे चल रहा है जिला भिक्षुक गृह परमार्थ निकेतन में ब्राजील से डाॅ हुगे के मार्गदर्शन में आया दल