अल्मोड़ा। विकासखंड भैंसिया छाना के डूंगरी गांव में तेंदुए ने एक अधेड़ व्यक्ति को अपना निवाला बना लिया। अधेड़ का क्षत-विक्षत शव बुधवार सुबह मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। मिली जानकारी के अनुसार रमेश राम पुत्र दुलप राम उम्र 62 साल मंगलवार शाम करीब सात बजे पेटसाल से अपने घर लौट रहा था। तभी घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उसे अपना निवाला बना लिया। बुधवार सुबह मृतक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस घटना से मृतक के परिजन और गांव में दुख और रोष का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग अपने दायित्व का ठीक प्रकार से निवर्हन नही कर पा रहा है। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में हमेशा वन्यजीवों का आतंक बना रहता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है। Post navigation शहर से सटे 13 गांवो में भालू की दस्तक पार्किंगों एवं लेक ब्रिज टोल टैक्स बेरियर में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमित्ताएं