देहरादून, आजखबर। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में “तू ऐ जा औ पहाङ“ गीत रिलीज किया। श्री कुंवर एंटरटेनमेंट के बैनर में पहाङ में रिवर्स पलायन के लिए प्रेरित करने वाले इस गीत के रचनाकार, गायक और संगीत निर्देशक बी. के. सामंत हैं। मुख्यमंत्री ने गायक बी. के. सामंत को सम्मानित करते हुए कहा कि पलायन बङी समस्या है। पिछले दो वर्षों में हमने पलायन को रोकने के लिए संजीदा प्रयास किए हैं। रूरल ग्रोथ सेंटर, होम स्टे, पर्यटन के नए क्षेत्र विकसित करना, पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहन, कनेक्टीविटी बढ़ाना इसी दिशा में किए गए प्रयास हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बङी खुशी की बात है कि हमारे युवाओं में अपनी जड़ो से जुड़ने की कसक है। बहुत से लोग अपने गांव आए हैं और आर्थिक गतिविधियां शुरू की हैं। बी. क.े सामंत ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के पलायन को रोकने के लिए की जा रही कोशिशों को देखकर उन्हें लगा कि उन्हें भी कुछ करना चाहिए। उनका प्रयास है कि इस गीत के माध्यम से प्रवासी उत्तराखंडवासी अपने पहाड़ की ओर लौट सके। इस अवसर पर आर.जे. काव्या, संजय शर्मा, दीपक नौटियाल, अनिल सती, वैभव आदि मौजूद थे। Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation पीएम मोदी की मन की बात से प्रेरित होकर लाखों लोगों की सोच बदलीः सीएम सफोला लाइफ स्टडीः प्रमुख शहरों में छोटी आदतों को नजरअंदाज करने वाले