रामनगर। डांसर सपना चैधरी ने अपने परिवार के साथ कॉर्बेट नेशनल पार्क की वादियों में अपना जन्मदिन मनाया। जानकारी के अनुसार मशहूर डांसर सपना चैधरी मोहान स्थित ब्रायस कैप्स रिसोर्ट में परिवार के कुछ सदस्यों व अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ पहुंची। बताया जा रहा है कि सपना चैधरी ने अपने जन्मदिन को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ केक काटते हुए जन्मदिन मनाया। डांसर सपना का कार्यक्रम पूरी तरह गोपनीय रखा गया था, वहीं कार्यक्रम की जानकारी उस रिसोर्ट के कर्मचारियों को पूर्व से थी। जिसको लेकर रिसोर्ट कर्मियों द्वारा सपना चैधरी के जन्मदिन को लेकर काफी तैयारियां की गई थी। रिसोर्ट में संगीत का भी आयोजन नगर के मशहूर गिटार गायक अरहान के निर्देशन में किया गया था। डांसर सपना चैधरी के जन्मदिन को लेकर गिटार वादक अरहान द्वारा भी कई गीतों की प्रस्तुति दी गई। डांसर सपना चैधरी ने भी अपने जन्मदिन पर गीतों पर जमकर डांस भी किया तथा उनके परिवार वालों ने बधाई देने के साथ ही फिल्मी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed