देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन पर युवाओं को एक तोहफा दिया पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि मार्च 2022 तक उत्तराखंड में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का आवेदन शुल्क माफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य लोक सेवा आयोग समेत अन्य भर्तियों के लिए आने वाले फार्म भरने पर युवाओं को कोई फीस नहीं चुकानी होगी।

मुख्यमंत्री  गुरुवार को अपने जन्मदिवस पर टपकेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद अनाथ और दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। सीएम धामी ने टपकेश्वर मन्दिर में जलाभिषेक के बाद कहा कि भगवान भोलेनाथ हमारे आराध्य देव हैं। मैं आज भगवान की शरण में आया हूं। भगवान भोलेनाथ से कामना करता हूं कि प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुए। इसके बाद सीएम धामी तिलक रोड स्थित बाल वनिता आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने अनाथ बालिकाओं को उपहार प्रदान किये। उन्होंने राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया।

सीएम धामी अपने जन्मदिन के अवसर पर दिव्यांग बच्चों के बीच भी गए। गुरुवार को मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सीएम धामी तिलक रोड स्थित बाल वनिता आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने अनाथ बालिकाओं को उपहार प्रदान किये। उन्होंने राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। उन्होंने संस्थान में बच्चों को स्कूल बस की व्यवस्था एवं 10 कम्प्यूटर दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने पौधरोपण किया एवं दृष्टिबाधित बच्चों को मिठाई बांटी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आज बच्चों के बीच आकर अभिभूत हूं। उन्होंने कहा की संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति दो ऐसी शक्तियां हैं, इनसे हम सब कुछ प्राप्त किया जा सकता हैं। जिन लोगों ने भी इतिहास बनाया है, वे साधारण परिस्थितियों में अपनी इच्छा और संकल्प शक्ति से बुलंदियों तक पहुंचे हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *