उत्तरकाशी। जिले के एक स्कूल में हुई मारपीट में छात्र की मौत हो गई है, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं स्थिति को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया है। छात्र की मौत से गुस्साए लोगों ने बाजार आज रविवार बंद रखा। वहीं ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बीती शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा नौ के दो छात्रों के बीच आपस में मारपीट हुई। जिसमें हीरा उर्फ हरि लाल उम्र 13 साल निवासी हड्वाडी मोरी (उत्तरकाशी) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए देहरादून के एक ले जाया गया था। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय व्यापारियों द्वारा बाजार बंद करवा दिया गया है। परिजनों का आरोप है कि घटना की जानकारी पहले स्कूल प्रबंधन द्वारा पीड़ित परिवार को देनी चाहिए थी। साथ ही आरोप लगाया गया कि पुलिस को भी घटना की जानकारी नहीं दी गई। वहीं क्षेत्र में एसडीएम चत्तर सिंह के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की टीम किसी भी अप्रिय स्थिती को संभालने के लिए मौके पर मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *