रुड़की। चोरों ने एक घर से नगदी समेत हजारों का सामान साफ कर दिया। चोर दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे थे। फिलहाल, पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है और पुलिस जांच में जुट गई है।
     दरअसल, सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के टोड़ा गांव निवासी इरशाद मजदूरी करता है। शुक्रवार की रात को इरशाद पत्नी वरीना और अन्य परिजनों के साथ घर के आंगन में सोया था। रात को किसी समय चोर दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने घर के अंदर बक्से में रखी 10 हजार की नकदी और दो मोबाइल समेत अन्य माल समेट लिया। माल समेटने के बाद चोरो घर के अंदर रखे स्टूल के सहारे से दीवार फांदी और वहां से फरार हो गए। शनिवार की सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो वारदात की जानकारी हुई। जिसके बाद पीड़ित ने घटना की तहरीर सिविललाइंस कोतवाली पुलिस को दी है। सिविललाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed