हल्द्वानी। पुलिस चोरी की घटनाओं का खुलासा करना तो दूर मुकदमे दर्ज करना तक मुनासिब नहीं समझ रही है। बिठौरिया नंबर एक निवासी दीपक पॉडवाल ने बताया कि बीती दो अक्टूबर को चोरों ने उसकी मोबाइल की दुकान के ताले तोड़ दिये थे। चोर वहां से तीस हजार रूपये की नगदी समेत 1500 रूपये की कीमत का एक जियो का फोन ले उड़े थे। इस मामले में उसने मुखानी थाना पुलिस को तहरीर सौंपी थी। लेकिन पुलिस ने आज तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। जबकि वह पुलिस को चोर की सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो फुटेज भी उपलब्ध करा चुका है। इसके बावजूद पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। बीते एक सप्ताह में चोर एक के बाद एक करीब दर्जनभर वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। सारी घटनाएं रात में घटित हुई। बावजूद इसके पुलिस ने रात्रि गश्त बढ़ाना मुनासिब नहीं समझा। हालिया घटनाओं पर नजर डालें तो चोर काठगोदाम थाना क्षेत्र में चार, मुखानी में तीन, मंगल पड़ाव में तीन व अब टीपीनगर चैकी क्षेत्र में भी तीन ही चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। लेकिन इन मामलों में पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। Post navigation रम्पुरा में दबंगों का तांडव, तोड़फोड़ पौड़ीः सुमाड़ी में एनआईटी का हुआ शिलान्यास, अटकलों पर लगा विराम