उत्तराखंड

चमोली के लाल परमजीत ने एशियन रेस वॉक चैंपियनशिप में नवाँ स्थान प्राप्त कर ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई किया

दिल्ली। उत्तराखंड के चमोली जनपद निवासी परमजीत बिष्ट ने जापान में आयोजित एशियन रेस वॉक चैंपियनशिप में नवाँ स्थान प्राप्त करते हुए 1.20.06 समय के साथ पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई किया। रविवार को जापान में आयोजित एशियन वॉक रेस चैंपियनशिप में परमजीत ने 1 घंटा 20 मिनट और 6 सेकंड के साथ पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई किया है।

चमोली मंडल घाटी के खल्ला गांव निवासी परमजीत सिंह बिष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बैरागना के पूर्व छात्र हैं। मौजूदा समय में परमजीत खेल कोटे से भारतीय सेना नेवी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
जीआईसी बैरागना के व्यायाम शिक्षक गोपाल बिष्ट ने बताया कि परमजीत सिंह बिष्ट ने बताया कि परमजीत सिंह बिष्ट रविवार को जापान में आयोजित हुई एशियन वॉक रेस चैंपियनशिप में 9वां स्थान प्राप्त किया है। परमजीत ने बेहतर प्रदर्शन कर जनपद और राज्य का नाम रोशन किया है। मनीष रावत के बाद परमजीत जनपद का दूसरा खिलाड़ी है जो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई हुआ है। मनीष ने 2016 में रियो में आयोजित ओलंपिक में प्रतिभाग किया था।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *