देहरादून। सड़क दुर्घटना के समय घायलों का जीवन बचाने के उद्देश्य से यातायात निदेशालय द्वारा बचे रहो प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत घायलों की मदद करने वाले व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो उसके लिए ही सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्गत अधिसूचना के आधार पर भी राज्य के समस्त जनपदों को निर्देश जारी किये जा चुके है। सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालें व्यक्तियों को किसी प्रकार की असुविधा होने पर सम्बन्धित व्यक्ति पुलिस आपातकालिन दूरभाष नम्बर 112 के अतिरिक्त जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निम्नलिखित दूरभाष नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस उपमहानिरीक्षक व निदेशक यातायात केवल खुराना द्वारा प्रोजेक्ट के तहत घायलों की मदद करने वाले व्यक्तियों को यदि उपरोक्त दूरभाष से सहायता प्राप्त न हो तो यातायात निदेशालय के इन मोबाइल नं0 (9639445894),(7017457137) पर सम्पर्क कर मदद प्राप्त कर सकते हैं। Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation भारतीय चिंतन पर आधारित था पं. दीनदयाल उपाध्याय का राजनीतिक दर्शनः सीएम एच-1 एन-1 इन्फ्लुएंजा बारे में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान