अल्मोड़ा। नगर से लगे खत्याड़ी इलाके में बुधवार की सुबह एक तेंदुआ घुस आया। किसी ग्रामीण ने तेंदुए को एक खंडहर में घुसते देखा। इसके बाद इसे ट्रैंकुलाइज करने की कोशिशें शुरू हो गईं। आबादी वाले इस इलाके में तेंदुआ घुस आने से लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को तेंदुए के बारे में जानकारी दी।

    कुछ देर में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। इस बीच तेंदुआ झाड़ी में जा छिपा। तब तक काफी संख्या में लोग भी वहां जमा हो गए। कुछ देर में तेंदुआ घबराकर झाड़ी से दौड़ता हुआ निकल आया और फिर से उसी खंडहर में घुस गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएफओ केएस रावत भी मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने खंडहर के एक हिस्से में जाल डाल दिया और पीछे की तरफ के दरवाजे को चादर आदि से बंद कर रखा है। खंडहर हो चुका यह पुराना मकान कई कमरों का है, जिससे तेंदुए को खोजना मुश्किल हो रहा था। बमुश्किल छत तोड़कर तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया गया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *