देहरादून। उत्तराखंड में मॉनसून हर साल आफत बनकर आता है। इसी बीच खबर है कि नैनीताल में कोसी के तेज बहाव में तीन महिलाएं बह गई हैं। सूचना है कि घास काटने जा रही ये महिलाएं नदी को पार करने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान वे एक के बाद एक नदी के तेज बहाव की जद में आ गईं। एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीण इनकी खोजबीन में जुटे हुए हैं। लोक निर्माण विभाग भी एलर्ट मोड पर है। भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जौरासी के पास घास काटकर कोसी नदी पार कर रहीं तीन महिलाएं पानी के तेज उफान में बहने से लापता हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और भवाली कोतवाली समेत खैरना चैकी पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने महिलाओं की खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान एक महिला का शव बरामद हुआ है। वहीं, अन्य दो का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। बरिश के कारण नदियां भी उफान पर चल रही हैं। श्रीनगर के श्रीकोट में अलकनंदा नदी का अचानक जलस्तर बढ़ने से एक व्यक्ति बीच नदी में ही फंस गया। लोगों ने किसी तरह इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी। नदी में फंसे व्यक्ति को राहत दल ने राफ्ट के सहारे बाहर निकाला। हरिद्वार में रविवार सुबह तेज बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया है। वहीं, कनखल के लाटो वाली कॉलोनी में भी पानी भरा गया है। बारिश के कारण चंडी देवी के पहाड़ से पत्थर भी गिर रहे हैं। इसके चलते रास्ता बंद हो गया है। Post navigation उत्तराखंड में रिकवरी दर 80 प्रतिशत से अधिक, उत्तराखंड देश का पांचवां राज्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3124 पहुंची