देहरादून। उत्तराखंड में रविवार को कोरोना संक्रमण के 230 नए मामले सामने आए है, जबकि आज 171 मरीज ठीक हुए । वहीं, 08 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 9632 हो गई है। प्रदेश में अब कुल 3334 एक्टिव केस हैं। वहीं 6134 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 125 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत भी हो चुकी है। प्रदेश में आज 3283 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 4062 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। वहीं 9744 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज चमोली में 01, चम्पावत में 07, देहरादून में 34, हरिद्वार जिले में 127, नैनीताल में 16, पौड़ी में 03, रूद्रप्रयाग में 08, टिहरी में 11, ऊधमसिंहनगर में 19 व उत्तरकाशी में 04 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। Post navigation एग्री इंफ्रा फंड से कृषि सेक्टर को मजबूती मिलेगीः सीएम ग्रीन एनर्जी कॉन्सेप्ट पर अधिक कार्य करेंः सीएम