देहरादून। उत्तराखण्ड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एडवायजरी जारी की है। प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ राजेश कुमार ने जिला अधिकारियों को दिए कोरोना को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवायजरी के अनुसार सामाजिक दूरी का पालन करना और मास्क पहनना जरूरी, कोरोना के लक्षण वाले रोगियों को होम आइसोलेशन में रखा जाए, कोविड-19 टीकाकरण कवरेज को बढ़ाया जाए, सभी जिलों को संक्रमित मरीजों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजने के निर्देश, जिलाधिकारियों को आरटी-पीसीआर टेस्ट बढ़ाने के लिए कहा गया। साथ ही बुखार फैल रहा हो तो तुरंत कोरोना जांच कराने की सलाह दी गयी है। फ्लू और सांस की शिकायत वालों के टेस्ट किए जाने की सलाह भी दी गई है। आईसीयू बेड की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। सभी अस्पतालों को आक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता करने के निर्देश दिये गये हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *