हरिद्वार। किट्टी ग्रुप संचालिका दोनों बहनों के बैंक खाते फ्रीज होंगे। उनके खातों से हुए लेन देने का भी लेखा जोखा खंगाला जाएगा। विवेक विहार की रहने वाली जगदंबा मौर्या और कमलेश मौर्या पर किट्टी ग्रुप के नाम पर सैकड़ों लोगों की जमा पूंजी हड़प लेने का आरोप है। घर पर ताला लटकाकर गायब हुई दोनों बहनें अचानक वापस लौट आई। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में बहनों ने अपनी मां की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। बहनों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किट्टी ग्रुप के सदस्यों ने कोतवाली में भी हंगामा काटा था। हालांकि पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों बहनों को छोड़ दिया था। स्थानीय पुलिस ने दोनों बहनों के बैंक खातों की जानकारी जुटाई है, उनके खाते बंधन, यस, पीएनबी, ओबीसी, बीओबी में हैं। कोतवाली प्रभारी योगेश देव की माने तो इन सभी बैंक खातों को फ्रीज करने की तैयारी कर ली गई है। कई वर्षों में कितना लेन देन इन खातों से हुआ है, इसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी। उन्होंने बताया कि किट्टी ग्रुप सदस्यों ने इन बहनों के एक करीबी रिश्तेदार की भी संलिप्ता बताई है। Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation न्यायालय के निर्देश पर एक बार फिर शुरु हुआ दून में अतिक्रमण हटाओ अभियान राष्ट्रीय लोक अदालत 14 सितम्बर को