देहरादून। देहरादून निवासी दो महिआओं की रविवार को नजीबाबाद हाईवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। मतृक महिलायें 44 वर्षीय उमा देवी और 58 वर्षीय सौभाग्य देहरादून के दीपनगर नेहरू काॅलोनी निवासी थीं। दुर्घटना में मृतका उमा देवी के पति 48 वर्षीय अनिल कुमार वाहन चला रहे थे, वे गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायल को सीएचसी नजीबाबाद में उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार नजीबाबाद हाईवे पर कोटद्वार जा रही एक प्राइवेट टैक्सी आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टैक्सी अनियंत्रित होकर नजीबाबाद की पूर्वी कांग नहर में गिर गई।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *