देहरादून। आगामी 26 मार्च को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पौड़ी जिले के श्रीनगर में प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जानकारी देते हुए प्रदेश कांगे्रस की निवर्तमान प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने बताया कि हल्द्वानी की लालटेन पद यात्रा की अभार सफलता के बाद अब प्रदेश कांगे्रस कमेटी एक बड़ा कार्यक्रम पौडी जनपद के श्रीनगर में करने जा रही है। राज्य सरकार की जनविरोधी एवं राज्य विरोधी नितियों का पर्दाफाश करने के लिए कांगे्रसजन बड़ी संख्या में 26 मार्च को श्रीनगर में एकत्रित होकर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में ’’पोल खोल यात्रा’’ में शामिल होकर राज्य सरकार को बेनकाब कर जनता को उनके साथ किये जा रहे छल के प्रति जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम की तैयारी बैठक 12 मार्च को देहरादून प्रदेश मुख्यालय में आहूत की गई है जिसमें पौडी जनपद के सासंद प्रत्याशी, पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण, अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के सदस्यगण, प्रदेश कांगे्रस कमेटी के सदस्यगण, जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुखगण शामिल होगें। Post navigation खेलों में पदक प्राप्त करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित किया विजय सारस्वत कांग्रेस के अनुसांगिक संगठनों के प्रदेश प्रभारी बने