देहरादून। छात्र संघ चुनाव में टिहरी एसआरटी परिसर में अध्यक्ष पर एबीवीपी और श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यालय में जय हो ग्रुप के प्रत्याशी ने कब्जा जमाया है। टिहरी जिले के एसआरटी परिसर छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने हैट्रिक बनाते हुए अध्यक्ष पद पर अपना दबदबा कायम रखा है। एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) ने छात्र संघ चुनाव के ज्यादातर पदों पर विपक्षी दलों को मात देते हुए एसआरटी कैंपस में हैट्रिक बनाई है। इधर, श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव भी संपन्न हो गया है। यहां अध्यक्ष पद जय हो ग्रुप के खाते में आया है, जिससे यहां एबीवीपी को तगड़ा झटका लगा है। बता दें कि एबीवीपी प्रत्याशी ऋषभ सिंह को हराकर जय हो ग्रुप के अंकित रावत विजयी घोषित हुए हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर सत्यम संगठन के अनमोल भंडारा विजय घोषित हुए हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर आइसा के अंकित उछोली ने जीत दर्ज की है। वहीं सचिव पद के लिए आर्यन के प्रदीप रावत ने जीत दर्ज की है। Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation 5 सितंबर से शुरू होगा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान एच.आई.वी. संक्रमित व्यक्ति को सरकार देगी पेंशन