उत्तराखंड

एम्स ऋषिकेश में दो और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत

देहरादून। एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में तीन व्यक्तियों के सैंपल कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें दो मृतक मरीजों की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि गाड़ी घाट, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति का सैंपल बीती 11 जून को लिया गया था। मरीज को एम्स ऋषिकेश में 10 जून को बुखार की शिकायत के चलते भर्ती कराया गया था। साथ ही मरीज को कोरोनरी आर्टरी डिजीज और हाइपरटेंशन की शिकायत भी थी। 13 जून की देर रात को मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 12 जून को ही इलाज के दौरान इनकी मृत्यु हो गई थी।
वहीं, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश की 42 वर्षीया महिला 13 जून की सुबह एम्स की इमरजेंसी में आई थी। बेहोशी की हालत में आई महिला का 13 जून को ही कोविड सैंपल ले लिया गया था। लेकिन मरीज के तीमारदार डॉक्टरों की सलाह के विरुद्ध मरीज को वापस घर ले गए। 13 जून की रात को जब उनका सैंपल पॉजिटिव आया, तो इस बाबत मरीज के घर वालों को संपर्क कर अवगत कराया गया। लेकिन तब मरीज की मृत्यु उसके घर पर ही हो चुकी थी। उधर, रामपुर, उत्तर प्रदेश का 23 वर्षीय युवक 13 जून को रामपुर से ऋषिकेश आया था। वह उसी दिन से एक अस्पताल में क्वारंटीन था। उसका सैंपल 13 जून को लिया गया था जो कि देर रात को पॉजिटिव पाया गया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *