देहरादून। कोविड-19 के दृष्टिगत एमडीडीए देहरादून ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 2 करोड़ 51 लाख रुपए का चेक दिया है। पंचायती अखाड़ा के महंत श्री निरंजन गिरी ने 26 लाख रुपए का चेक दिया है। मनसा देवी ट्रस्ट ने भी 25 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है।
नगर आयुक्त रुड़की नूपुर वर्मा ने नगर निगम रुड़की की ओर से 21 लाख रुपए तथा नगर निगम रुड़की के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन से मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 2 लाख रुपए का चेक दिया है। मोहकमपुर निवासी मनमोहन रावत ने भी कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 2 लाख 51 हजार रुपए का चेक दिया है। झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर 1 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है। कैप्टन (रिटा.) जंग बहादुर कार्की ने 51 हजार, ड्रग कंट्रोलर ताजवर सिंह ने 25 हजार एवं सत्या स्वीट शॉप भानियावाला ने 11 हजार रुपए कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए हैं। श्री जंग बहादुर कार्की ने 51 हजार रूपए का चेक पीएम केयर्स फंड के लिए भी दिए हैं। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, उपाध्यक्ष एमडीडीए आशीष श्रीवास्तव, सचिव एमडीडीए गिरीश गुणवंत, सुंदरलाल सेमवाल, एमडीडीए कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी आदि उपस्थित थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *