उत्तराखंड

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन प्रोजक्ट 2024 तक पूरा होगा

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने आज सचिवालय में रेल विकास निगम के अधिकारियों से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन प्रोजक्ट की कार्य प्रगति की जानकारी ली।

सीएम तीरथ सिंह रावत ने रेल विकास निगम को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन प्रोजक्ट के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंगलवार को सचिवालय में निगम अधिकारियों के साथ बैठक में सीएम ने प्रोजेक्ट की विस्तार से जानकारी ली। कहा कि रेल लाईन के कार्यों में तेजी लाई जाय। जिससे मार्च 2024 तक पूरा करने की इसके लक्ष्य को तय समय में पूरा किया जा सके। राज्य सरकार की ओर से जो भी मदद की जरूरत होगी, वह दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल लाईन के कार्यों में तेजी लाई जाय। इसको निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। 2024 तक इस रेल लाईन निर्माण को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यों में तेजी लाने के लिए राज्य सरकार की ओर से जो भी मदद की जरूरत होगी, वह दी जायेगी। रेल विकास निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक श्री हिंमाशु बडोनी ने बताया कि 125 किमी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन पर 12 स्टेशन व 17 टनल बनाये जा रहे हैं। मुख्य सुरंगों के कार्यों में तेजी लाने के लिए 10 कार्य स्थलों के लिए 12 किमी की एप्रोच रोड का निर्माण पूर्ण हो चुका है। जबकि 07 में से 06 एडिट टनल का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस रेल लाईन में 18 बड़े एवं 36 छोटे ब्रिज के निर्माण किये जा रहे हैं। चन्द्रभागा ब्रिज का निर्माण पूर्ण हो चुका है। शेष सभी पर कार्य चल रहा है। मार्च 2024 तक इनका निर्माण पूर्ण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। चन्द्रभागा ब्रिज का निर्माण पूर्ण हो चुका है। शेष सभी पर कार्य चल रहा है। इसके साथ साथ श्रीनगर में हॉस्पिटल बिल्डिंग,हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर टॉयलेट ब्लॉक, गौचर एवं कालेश्वर में रोड ब्रिज, श्रीकोट (श्रीनगर) में स्टेडियम बनाया जा रहा है।

बैठक में सीएम के मुख्य सलाहकार शत्रुघ्न सिंह, विशेष कार्याधिकारी जे. सुंदरियाल, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, एसएन पांडेय, विजय डंगवाल आदि उपस्थित थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *