हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार सहित बीएचईएल सेक्टर -1 में सांप ने चूहा निगल लिया। दोनों ही स्थानों पर करीब पांच फीट सांप दिखने पर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने रेस्क्यू कर सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
शुक्रवार की शाम उत्तरी हरिद्वार के रामगढ़ नई बस्ती निवासी अनिल गिरि के घर के पीछे बने पार्क में एक पांच फीट सांप ने चूहा निगल लिया। लकड़ियों के पीछे सांप को चूहा निगलते देख अनिल गिरि के होश फाख्ता हो गए। उन्होंने तत्काल वन विभाग को सांप निकलने की सूचना दी। इसके बाद वन विभाग से भोला सिंह व सोनी कुमार मौके पर पहुंचे। करीब 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा गया। जबकि बीएचईएल सेक्टर -1 स्थित महेन्द्र रावत के घर पर भी सांप निकलने से हड़कम्प मच गया। इस दौरान सांप देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। रेस्क्यू टीम में शामिल भोला सिंह ने बताया कि अब मौसम बदल रहा है तो आने वाले समय में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ेगी। ऐसे में खासकर जंगलों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहना होगा। बताया कि कोबरा जैसे सांपों को छोड़कर ज्यादातर सांप जहरीले नहीं होते हैं। ऐसे में यदि सांप काट ले तो घबराएं नहीं, तत्काल मरीज को डॉक्टर के पास ले जाएं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *