देहरादून। उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन के चुनाव एक होटल में कड़ी सुरक्षा के बीच सुचारू रूप से सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई । विदित हो कि उत्तराखण्ड वेब मीडिया एसोसिएशन के चुनाव केवल प्रदेश महासचिव पद के लिये कराये गए। अध्यक्ष के साथ ही अन्य सभी 19 पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गये । निर्विरोध चुने गए १९ पदाधिकारियों का विवरण इस प्रकार है: अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष-२ पद, संगठन मंत्री, सह संगठन मंत्री, सह सचिव-२ पद, मीडिया प्रभारी-२ पद, गढ़वाल मंडल संयोजक-३ पद, कुमाऊँ मंडल संयोजक-३ पद, सोशल मीडिया प्रभारी। प्रदेश महासचिव पद के लिए दो प्रत्याशी, आलोक शर्मा एवं संजीव पंत चुनाव मैदान में थे। सुबह 10 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई तथा दोपहर 2 बजे तक चले इस चुनाव में कुल 75.7 फीसदी मतदान हुआ । कुल 152 मतदाताओं में से 115 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। आज ही सायं 3 बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना 6 चरणों में कराई गई। अलोक शर्मा पहले ही चरण से लगातार बढ़त बनाये हुए थे। अलोक शर्मा को कुल 72 मत मिले जबकि संजीव पंत को 43 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार अलोक शर्मा कुल 29 मतों प्रदेश महासचिव पद पर विजयी घोषित हुए। इसके उपरान्त सभी सफल प्रत्याशियों को चुनाव अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र दिये गए । एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने जीत का जश्न मनाया। चुनाव को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न करने का पूरा श्रेय चुनाव अधिकारियों मनीष वर्मा, सुनील गुप्ता और अवधेश नौटियाल को जाता है। उत्तराखण्ड वेब मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारी/कार्यकारिणी सदस्य: प्रदेश अध्यक्ष : शिव प्रसाद सेमवाल प्रदेश महासचिव : अलोक शर्मा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष : मनोज इष्टवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष : राकेश बिजल्वाण प्रदेश संगठन मंत्री : दीपक धीमान प्रदेश उपाध्यक्ष : राजकुमार राण, विनय भट्ट प्रदेश सह सचिव : घनश्याम चन्द्र जोशी, सोमपाल सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी : रजनीश सैनी प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी : स्वप्निल प्रदेश सह संगठन मंत्री : अमित आनन्द प्रदेश सह मीडिया प्रभारी : आशीष नेगी, अमित अमोली संयोजक कुमाऊँ मंडल : अनिल शाह, नविन चन्द्र जोशी, अंजू बिष्ट संयोजक गढ़वाल मंडल : सुधीर पंचभैया, भूपेश्वर पैन्यूली, सबनम कुरैशी Post navigation आपदा न्यूनीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित विश्व आपदा न्यूनीकरण दिवस पर बच्चों ने कैनवास पर उकेरा प्रकृति का दर्द