उत्तराखंड

उत्तराखण्ड में फिर बदला मौसम का मिजाज

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मंगलवार को देहरादून में बादल और धूप खिली तो वहीं दोपहर बाद केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में मौसम बदल गया। केदारनाथ में बर्फबारी हुई और बदरीनाथ धाम की पहाड़ियों पर कोहरा छा गया और बारिश होने लगी। मसूरी में झमाझम बारिश हुइ।
मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि, चारधाम समेत अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। दोपहर बाद पहाड़ों में मौसम ने करवट बदली है और ज्यादातर क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ और ठिठुरन बढ़ गई।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ हल्की बौछारें पड़ने के आसार हैं। मैदानी इलाकों में मुख्य मौसम शुष्क रह सकता है।उत्तराखंड में मौसम की आंख मिचौली जारी है। मैदानी इलाकों में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बादल छाए हुए हैं। मसूरी में तड़के से हो रही बरिश भी दिन चढ़ने के साथ रुक गई। लेकिन दोपहर करीब दो बजे फिर मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। वहीं, शहर में ओलावृष्टि भी हुई।
वहीं, मौसम विभाग की मानें तो पर्वतीय इलाकों में आज भी मौसम बदला रहेगा। विभाग ने पांच जिलों में तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई है। जबकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, बुधवार से पर्वतीय इलाकों में बारिश से राहत मिलेगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *