देहरादून। उत्तराखण्ड में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या में कमी आ रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं इस दौरान कोरोना संक्रमण के 194 नए मरीज मिले। साथ ही 237 मरीज स्वस्थ भी हुए।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को 24104 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, अल्मोड़ा में 29, बागेश्वर में तीन, चमोली में दो, चंपावत में चार, देहरादून में 73, हरिद्वार में 13, नैनीताल में 28, पौड़ी में दो, पिथौरागढ़ में 14, रुद्रप्रयाग में एक, टिहरी में आठ, ऊधमसिंह नगर में सात और उत्तरकाशी में 10 मामले सामने आए हैं।

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख 39 हजार 933 हो गई है। इनमें से तीन लाख 24 हजार 766 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2245 पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7095 लोगों की जान जा चुकी है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *