देहरादून। उत्तराखंड सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक स्थगित हो गई है। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के कारण उक्त बैठक को स्थगित किया गया है। 3 अक्टूबर को अल्मोड़ा जनपद में आयोजित कैबिनेट बैठक को भी स्थगित करने की घोषणा की गई। अब पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद ही कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जाएगा। कैबिनेट बैठक के लिए सर्कुलर जारी कर दिया गया था किंतु त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के कारण बैठक को स्थगित किया गया है। इस कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय लिया जाना था। Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation बदरीनाथ हाईवे पर वाहन दुर्घटना, एक की मौत, नौ घायल केदारनाथ धाम के दर्शन के बाद जोशीमठ पहुंचे थल सेनाध्यक्ष