IAS और PCS अधिकारियों के तबादलों से कई विभागों में नई जिम्मेदारियां सूची देखें- IAS & PCS trasfer list देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई IAS और PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इस फेरबदल को आगामी प्रशासनिक और विकास योजनाओं को गति देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। संयुक्त सचिव रणजीत सिंह पंवार द्वारा जारी आदेश में अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। IAS अधिकारियों में बड़ा फेरबदल डा. बीवीआर पुरुषोत्तम को उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी आईएएस अधिकारी डा. बीवीआर पुरुषोत्तम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड का दायित्व वापस लेकर उन्हें सचिव उच्च शिक्षा विभाग नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे पशुपालन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास विभाग भी संभाल रहे थे। डॉ. रणवीर कुमार सिन्हा से उच्च शिक्षा विभाग हटाया गया सचिव तकनीकी शिक्षा डॉ. रणवीर कुमार सिन्हा से सचिव उच्च शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। शासन ने विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय के लिए यह बदलाव किया है। विनय शंकर पांडेय को स्वास्थ्य विभाग की अहम जिम्मेदारी आईएएस विनय शंकर पांडेय से आयुक्त गढ़वाल मंडल पौड़ी का अतिरिक्त प्रभार हटाकर उन्हें सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है। साथ ही उन्हें महत्वाकांक्षी PDU Health System Development Project की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। सचिन बंसल बने सचिव नियोजन देहरादून के जिलाधिकारी और स्मार्ट सिटी परियोजना के सीईओ रहे आईएएस सचिन बंसल को अब सचिव नियोजन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उनसे स्मार्ट सिटी सीईओ का दायित्व वापस ले लिया गया है। सोनिका से आयुक्त-कर का प्रभार वापस आईएएस सोनिका से आयुक्त-कर एवं महानिदेशक निबंधन का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है। हालांकि वे मेलाधिकारी हरिद्वार और उपाध्यक्ष हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के पद पर बनी रहेंगी। आनंद स्वरूप बने गढ़वाल आयुक्त आईएएस आनंद स्वरूप को आयुक्त गढ़वाल मंडल पौड़ी नियुक्त किया गया है। उनसे सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले और U-PREPARE परियोजना निदेशक का दायित्व वापस लिया गया है। आशीष चौहान को जिलाधिकारी देहरादून और देहरादून स्मार्ट सिटी की कमान यू-काडा (UCADA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान को जिलाधिकारी देहरादून और देहरादून स्मार्ट सिटी का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनसे निदेशक युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है। सौरभ गहरवार को आपदा प्रबंधन विभाग एमडी सिडकुल सौरभ गहरवार को अपर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग तथा U-PREPARE परियोजना निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देहरादून नगर निगम और शिक्षा विभाग में बदलाव आलोक कुमार पांडेय बने नगर आयुक्त देहरादून आईटीडीए निदेशक एवं PMGSY मुख्य कार्यकारी अधिकारी आलोक कुमार पांडेय को नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बनाया गया है। नमामि बंसल को विद्यालयी शिक्षा विभाग नगर आयुक्त देहरादून रहीं नमामि बंसल को अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा विभाग तथा मिशन निदेशक PM-GMVN बनाया गया है। आकाशा जोशी बनीं महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बागेश्वर की जिलाधिकारी आकाशा जोशी को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा एवं निदेशक कर्मचारी बीमा योजना नियुक्त किया गया है। अनुराधा पाल को बागेश्वर की जिम्मेदारी जल संस्थान से जुड़ी जिम्मेदारियां संभाल रहीं अनुराधा पाल को जिलाधिकारी बागेश्वर बनाया गया है। पर्यटन, समाज कल्याण और राजस्व विभाग में बदलाव रणवीर कुमार बने निदेशक समाज कल्याण आईएएस रणवीर कुमार को निदेशक योजना विकास एवं प्रशिक्षण हल्द्वानी से हटाकर निदेशक समाज कल्याण हल्द्वानी बनाया गया है। अभिनव मेहता को PMGSY की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग में अपर सचिव और GMVN से जुड़े दायित्व संभाल रहे अभिनव मेहता को मुख्य कार्यकारी अधिकारी PMGSY नियुक्त किया गया है। प्रशांत आर्य बने आयुक्त-कर एमडी GMVN प्रशांत आर्य को आयुक्त-कर एवं महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है। दीप्ति सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा दीप्ति सिंह को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, प्रबंध निदेशक उत्तराखंड कल्याण निगम और निदेशक खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। PCS अधिकारियों में भी बड़ा फेरबदल गिरधारी सिंह रावत को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग पीसीएस अधिकारी गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग में तैनाती दी गई है। इला गिरी बनीं महिला डेयरी विकास निदेशक RERA से संबद्ध पीसीएस अधिकारी इला गिरी को निदेशक दुग्ध विकास एवं महिला डेयरी विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुन्दर लाल सेमवाल बने अपर सचिव सचिवालय प्रशासन उद्योग निदेशक सुचर लाल सेववाल को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग बनाया गया है। सुनील सिंह को गृह विभाग राजस्व विभाग में तैनात सुनील सिंह को अब अपर सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। हरिद्वार और पौड़ी में प्रशासनिक बदलाव फिरोज खान बने अपर जिलाधिकारी पौड़ी हरिद्वार में एडीएम प्रशासन रहे फिरोज खान को अपर जिलाधिकारी पौड़ी भेजा गया है। अनिल गर्ब्याल बने परिवहन निगम के महाप्रबंधक पौड़ी के अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल को महाप्रबंधक परिवहन निगम बनाया गया है। जितेंद्र कुमार को हरिद्वार में नई जिम्मेदारी हरिद्वार के सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरिद्वार नियुक्त किया गया है। योगेश मेहरा बने सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार देहरादून के सिटी मजिस्ट्रेट योगेश मेहरा को हरिद्वार का नया सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। प्रमोद कुमार को चम्पावत भेजा गया नैनीताल के सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद कुमार को सिटी मजिस्ट्रेट चम्पावत नियुक्त किया गया है। शासन ने तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के दिए निर्देश उत्तराखंड शासन द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती वाले पदों का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य सरकार की विकास योजनाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा, आपदा प्रबंधन और शहरी विकास परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से किया गया है। Post navigation उत्तराखंड में दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल, 24 दवाएं मानकों पर फेल बदरीनाथ के समीप कंचनगंगा क्षेत्र में हिमस्खलन