देहरादून। कोरोना संक्रमण से उत्तराखंड में स्थिति भयावह हो गई है। लगातार को संक्रमण बढ़ने के कारण कोविड मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार  प्रदेश में 5703  कोरोना संक्रमित मिले है। जिसके बाद कोरोना संक्रमितों  की संख्या 1,62,562 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में 6 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 43022 है तथा रिकवरी रेट 69.96 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को 32171 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

यह भी पढ़े…. होम आइसोलेशन के लिए क्यूआर कोड

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक कोरोना मरीज देहरादून में मिले। देहरादून में जनपद देहरादून 2218, हरिद्वार 1024, नैनीताल 848, अल्मोड़ा में 189, बागेश्वर 44, चमोली 214, चम्पावत 58,  पौड़ी 132, पिथौरागढ़ 98, रुद्रप्रयाग 35, टिहरी 204, उधमसिंहनगर 397और उत्तरकाशी में 242 मरीज मिले हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *