देहरादून। उत्तराखण्ड में कोराना संक्रमण के मामले कम तो हो रहे हैं, लेकिन मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। जहां संक्रमण कम होने के बाद से सरकार द्वारा ढील दी गयी है, वहीं मौत का आंकड़ा कम न होने से मुश्किलें बरकरार हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 274 नये कोरोना मरीज मिले, तो वहीं 18 लोगों की जान भी गयी। जबकि 515 मरीजों को आज ठीक भी हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को 16180 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वही, अल्मोड़ा में 24, बागेश्वर में 12, चमोली में 07, चंपावत में 10, देहरादून में 57, हरिद्वार में 48, नैनीताल में 26, पौड़ी में छह, पिथौरागढ़ में 18, रुद्रप्रयाग में सात, टिहरी में 16, ऊधमसिंह नगर में 17 और उत्तरकाशी में 26 मामले सामने आए हैं।

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या तीन लाख 37 हजार 449 हो गई है। इनमें से तीन लाख 21 हजार 64 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 3642 पहुंच गई है। राज्य में कोरोना के चलते अब तक चुल 6985 लोगों की जान जा चुकी है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *