देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है निरंतर बढ़ रहे कोरोना मरीजों के कारण हालत खराब होती जा रही है। बुधवार को उत्तराखंड में 7749 नए कोरोना के मरीज मिले है, तो वहीं 109 मरीजों की मौत हुई है। वहीं 7005 लोग ठीक हुए, जबकि राज्य में अभी भी 77082 एक्टिव केस है। अब तक 4123 मरीजों की प्रदेश में मौत हो चुकी है।

स्वास्थ विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज देहरादून में 2352, उधम सिंह नगर में 924, नैनीताल में 886, पौड़ी गढ़वाल में 427, हरिद्वार में 913, पिथौरागढ़ में 173, बागेश्वर में 157, टिहरी गढ़वाल में 427, अल्मोड़ा में 305, चंपावत में 200, उत्तरकाशी में 592, चमोली में 203, रुद्रप्रयाग में 232 नए मरीज मिले।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed