देहरादून। उत्तराखण्ड में बुधवार को एक दिन में रिकाॅर्ड 7783 कोरोना के केस मिले हैं, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 59527 हो गयी है। आज आये मामलों के बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 211834 हो गयी है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान 127 लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ा है। जबकि अब तक प्रदेश में मरने वालों की संख्या 3142 हो गयी है। 144941 लोग ठीक हुए है।

यह भी पढे़ं…चमोली जनपद के घाट, देवाल तथा नारायणबगड़ में 9 मई तक कर्फ्यू

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार आज सबसे अधिक मामले देहरादून में 2771 मिले। वहीं उधमसिंनगर में 1043, हरिद्वार में 599, नैनीताल में 956, अल्मोड़ा में 170,बागेश्वर में 215, चमोली में 150, चम्पावत में 163, पौड़ी में 236, पिथौरागढ़ में 225, रूद्रप्रयाग में 143, टिहरी में 504 और उत्तरकाशी में 240 संक्रमित मिले। 

 

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *