देहरादून।  उत्तराखंड में लगातार कोरोना के मामलों में कमी आ रही है सोमवार को प्रदेश में 31 कोराना संक्रमित मरीज मिले, वहीं, कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत भी हुई हुई। प्रदेश सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 446 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 47 मरीज स्‍वस्‍थ्‍य भी हुई हैं। जबकि प्रदेश का रिकवरी रेट 95.95 प्रतिशत रहा। सोमवार को 21986 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342423 हो गई है। इनमें से 328569 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7368 लोगों की जान जा चुकी है।

सोमवार को तीन जिलों अल्मोड़ा, पौड़ी और रुद्रप्रयाग में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। जबकि बागेश्वर में दो, चमोली, नैनीताल, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक-एक, चंपावत और उत्तरकाशी में तीन-तीन, देहरादून में 11, हरिद्वार और पिथौरागढ़ में चार-चार मरीज सामने आए हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *