गुमला (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी शुक्रवार को विकास भारती बिशुनपुर पहुंचे, जहां उनका स्वागत पद्मश्री अशोक भगत ने किया। इसके बाद वे विकास भारती द्वारा संचालित कृषि फॉर्म बलातु पहुंचे। वहां पर वे औषधीय प्लांट देखते हुए जतरा टाना भगत स्मारक पहुंचे। वहां पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी जतरा टाना भगत के स्मारक पर पुष्प अर्पित किया। वे कृषि विज्ञान केंद्र विकास भारती पहुंचे , जहां कृषि वैज्ञानिकों से मुलाकात कर यहां की खेतीबारी के बारे में जानकारी ली। वे सृजन परिसर स्थित गांधीजी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने ज्ञान निकेतन परिसर में पहुंच फूलों झानो संथाल वीरांगना की प्रतिमा का भी अनावरण किया। बालिका छात्रावास एवं शौचालय का किया उद्घाटन इस मौके पर उन्होंने विकास भारती बिशुनपुर द्वारा संचालित ज्ञान निकेतन में बनाए गए बालिका छात्रावास एवं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विकास भारती परिसर में बनाए गए सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया। मौके पर विकास भारती के सचिव अशोक भगत, राजसभा सांसद समीर उरांव, एनजीसी के हेड राजेंद्र प्रसाद पांडे, कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक संजय कुमार पांडे, अटल बिहारी तिवारी, प्रवीर पात्रा, पंकज सिंह, विनोद भगत, उदय कुमार सिन्हा एवं संजय कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation नोएडा : पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल हरिद्वार महाकुंभ 2021 को लेकर संतों के साथ मंथन