नोएडा (हि.स)। जनपद गौतमबुद्ध नगर में बीती देर रात पुलिस एवं बदमाशों के बीच मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल हो गया। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बदमाशों के पास से कार (आरजे 10 यूए 7085) व अवैध हथियार बरामद किये गये हैं। एसएसपी वैभव कृष्ण के अनुसार गुरुवार की देर रात थाना बादलपुर क्षेत्र के बाईपास रोड पुल के पास चेकिंग अभियान के दौरान सामने से एक कार (आरजे 10 यूए 7085) आती दिखी, जिसमें चार लोग सवार थे। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो उसमे सवार चार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसमें कार सवार दो बदमाशों मूलतः बुलंदशहर निवासी रोहित एवं संजय उर्फ गंगू के पैर में गोली लग गयी। दो अन्य बदमाश राहुल एवं रविंद्र दादरी थाना क्षेत्र की तरफ भाग निकले। वैभव कृष्ण ने बताया कि दोनों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भिजवा कर सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया। कुछ देर बाद दादरी थाना क्षेत्र के बिसाहड़ा पुल के नीचे भागे हुए दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी, जिसमें राहुल घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया। एसएसपी ने कहा कि चारों आरोपित एक गैंग चलाते थे। चारों किसी कैब में बैठते थे और फिर उसके चालक से हथियार के बल पर कैब लूट लेते थे। उसके बाद कैब में किसी अन्य व्यक्ति को सवारी बना कर बिठाते थे। सुनसान जगह पर ले जाकर उसे भी लूट लेते थे। एसएसपी के अनुसार चारों बदमाश अभी कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आये थे। बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूट की 100 से भी अधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। इनके खिलाफ बुलन्दशहर, अलीगढ़, गाजियाबाद एवं गौतमबुद्ध नगर में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। हिन्दुस्थान समाचार Post navigation बिहार : सिमरिया पुल बना गड्ढा, भारी वाहनों का परिचालन ठप्प आरएसएस के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने किया विकास भारती के कार्यों का अवलोकन