रामननगर। फतेहपुर वन रेंज में एक नर बाघ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने बाघ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, प्रथमदृष्टया बाघ की मौत का कारण आपसी संघर्ष बताया जा रहा है। जिसके बाद वन विभाग की टीम दूसरे घायल बाघ की तलाश में जुट गई है। रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अमित गवासी कोटी ने बताया कि वनकर्मी जंगल में गश्त कर रहे थे। तभी उन्होंने बाघ का शव देखा। सूचना मिलते ही वन विभाग के डॉक्टरों टीम मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम किया गया। बाघ की उम्र करीब 7 साल बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया बाघ की मौत आपसी संघर्ष प्रतीत हो रहा है। क्योंकि बाघ के शरीर पर काफी चोट के निशान पाए गए हैं। घटना स्थल पर दूसरे बाघ के पंजे के निशान भी मिले हैं और आसपास की झाड़ियां टूटी हुई है। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि बाघ की मौत आपसी संघर्ष में हुई है।वहीं, इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी का कहना है कि दूसरे बाघ की तलाश की जा रही है, क्योंकि, वह भी आपसी संघर्ष में बाघ घायल हुआ होगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *