अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हेडक्वार्टर खासा से रविवार सुबह बीएसएफ 144वीं बटालियन के एक जवान ने अपने ही साथियों जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जवान द्वारा की गई फायरिंग में 5 जवानों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। घायल जवानों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल बीएसएफ के चार जवानों के शव अस्पताल पहुंच चुके हैं। घटना में कई अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। फायरिंग करने वाले जवान ने खुद को भी गोली मार ली थी। उसे गंभीर हालत में अस्पातल में भर्ती कराया गया था, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा है कि कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है। आरोप है कि जवान से ज्यादा ड्यूटी ली जा रही थी। घटना के बाद खासा में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी घायलों को गुरु नानक देव अस्पातल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक गोली चलाने वाला शख्स बीएसएफ का ही जवान है। आरोप है कि सुतप्पा से ज्यादा काम लिया जा रहा था। बताया जा रहा है कि बीएसएफ के कॉन्स्टेबल सुतप्पा ने गोली चलाई है। वह महाराष्ट्र का रहने वाला है। ज्यादा ड्यूटी लगने की वजह से सुतप्पा बहुत परेशान था। इसको लेकर उसने एक अधिकारी से बहस भी कर ली थी। रविवार की सुबह उसने अपनी रायफल से फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने के बाद मेस में भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। इसके बाद घटनास्थल पर ही दो जवानों की मौत हो गई। बाकी को अस्पताल ले जाया गया। गोलीबारी के बाद सुतप्पा ने खुद को भी गोली मार ली। मौके पर तुरंत बीएसएफ के अधिकारी पहुंचे। मृतकों के शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायलों के घरवालों को भी जानकारी दी गई है। Post navigation निकायों में डोर टू डोर कूड़ा उठाने एवं सोर्स सैग्रीगेशन को शतप्रतिशत किए जाने के निर्देश Uttarakhand Exit Poll 2022- जानिए एग्जिट पोल किसकी बन रही है सरकार