पिथौरागढ़ में प्रशासन सख्त, बैठकों और जनसुनवाई के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग पर रोक पिथौरागढ़। जिला प्रशासन ने सरकारी बैठकों और जनसुनवाई की गोपनीयता बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब कलेक्ट्रेट सभागार, जनसुनवाई कक्ष और विभिन्न विभागीय बैठकों के दौरान आम लोग अधिकारियों की वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं कर सकेंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाईं ने निर्देश जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि कई बार बिना अनुमति वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाता है, जिससे प्रशासनिक कार्यवाही की गंभीरता और गोपनीयता प्रभावित होती है। इसे देखते हुए अब सरकारी बैठकों के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग पर सख्ती बरती जाएगी। निर्देशों के अनुसार, विभागीय बैठकों, जनसुनवाई और अन्य प्रशासनिक कार्यक्रमों में आने वाले लोगों को प्रवेश से पहले अपने मोबाइल फोन सुरक्षित रूप से बाहर जमा कराने होंगे। इसके बाद ही उन्हें परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते हुए वीडियो रिकॉर्डिंग करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इस फैसले को लेकर जिले में चर्चा तेज हो गई है। Post navigation खनन कारोबारियों से रिश्वत मांगना पड़ा भारी, विजिलेंस ने दबोचा पुलिसकर्मी आईएमए की पासिंग आउट परेड बनेगी ऐतिहासिक, पहली बार पुरुष कैडेटों के साथ कदमताल करेंगी महिला कैडेट