पौड़ी/देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने अपना स्लोगन मित्र पुलिस को साकार किया है। पौड़ी में मानसिक रूप से अस्वस्थ दिव्यांग महिला को पौड़ी पुलिस जवानों ने स्वयं से पैसे एकत्रित कर ने दिव्यांग महिला को उसके  मूल राज्य बिहार भेजा। पौड़ी गढ़वाल में पुलिस के जवानों ने मानसिक रूप से दिव्यांग एक महिला को उसके परिवार से मिलाने का प्रयास किया और उसमें सफलता भी प्राप्त की। लाॅकडाउन के दौरान 23 मई को लैंसडाउन में पुलिसकर्मियों को एक विक्षिप्त महिला घूमती हुई मिली। पुलिसकर्मियों ने महिला को क्वारंटाइन सेन्टर में ठहराया और लगातार महिला का नाम/पता जानने का प्रयास किया। आखिरकार सफलता मिली और महिला ने अपना नाम मीना देवी पत्नी किशु मंडल निवासी रानी सागर खड़कपुर जिला मुंगेर बिहार बताया। महिला की पहचान होने पर पुलिसकर्मियों ने बिहार पुलिस के जरिए महिला के बेटे कुन्दन और सुरेन्द्र से सम्पर्क किया।

बुधवार को पुलिसकर्मी महिला को अपने व्यक्तिगत खर्चे पर हरिद्वार लाए, ट्रेन का टिकट खरीदा और महिला को उनके बेटों की सहमति से ट्रेन में बैठाकर बेगूसराय बिहार के लिए रवाना किया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *