उत्तराखंड

सोनिया गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनियंा गांधी के खिलाफ राजनीतिक विद्वेष की भावना से केन्द्र सरकार के इशारे पर कर्नाटक में दर्ज किये गये झूठे मुकदमेे के विरोध में राज्य के सभी जिला व शहर मुख्यालयों में धरना दिया गया है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर यह धरना सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक दिया गया। इस दौरान प्रीतम सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार कोरोना काल के दौरान भी राजनीति कर रही है और वह विपक्ष के जिम्मेदार लोगों पर गलत मुकदमे दर्ज करवा रही है। उन्हांेने कहा कि हम केन्द्र सरकार की इस नीति का विरोध करते है और इसके लिए हम सभी जिला मुख्यालयों पर धरना दे रहे है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *