कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत जसोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पीएल प्राइवेट फैक्ट्री में एक ट्रक चालक ने सो रहे दो मजदूरों के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर एक ट्रक माल भर रहा था। उस दौरान कुछ मजदूर फैक्ट्री के पीछे वाले रास्ते पर सोये हुए थे। सोमवार सुबह 4 बजे के करीब ट्रक माल भर कर फैक्ट्री से बाहर जाने के लिए रवाना हुआ। लेकिन ट्रक चालक को रास्ते में सोये मजदूर नहीं दिखाई दिए और चालक ने गलती से ट्रक मजदूरों पर चढ़ा दिया। हादसे में दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों मजदूर बिहार के रहने वाले थे। हादसे में मरने वाले मजदूरों के नाम विमलेश (24 वर्ष) और रंभ्भू (26 वर्ष) है। घटना की सूचना मिलते ही कलालघाटी चैकी इंचार्ज संदीप शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिये। पुलिस फरार हुए चालक की तलाश कर रही है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed