पिथौरागढ़। लॉकडाउन के बाद नेपाल की ओर से अंतर राष्ट्रीय पुल न खोले जाने से नेपाली नागरिक आक्रोशित हैं। भारत-नेपाल सीमा पर फंसे 400 से अधिक नेपाली नागरिकों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया। झूलापुल न खोले जाने से नाराज लोगों ने जमकर नारेबाजी की। नेपाली नागरिकों का कहना है कि एक तरफ भारत सरकार लोगों की समस्या व उनके हित को देखते हुए पुल खोल रही है। यहां तक भोजन भी उपलब्ध करा रही है। वहीं नेपाल सरकार इन सबसे दूर अपने ही नागरिकों के लिए झूलापुल नहीं खोल रही है। आक्रोशित लोगों ने नेपाल सरकार से पुल खोलने की मांग की है। कहा कि वे उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेंगे। इधर नेपाली नागरिकों के आक्रोश के बाद एसएसबी पूरे मामले में नजर रख रही है। भारत के अधिकारियों ने नेपाल प्रशासन को मामले की जानकारी दे दी है। Post navigation जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने की बचाव कार्यों की समीक्षा एसएसपी के निर्देश पर 58 ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज