नई दिल्ली। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के अनुरोध पर “उत्तराखंड एसोसिएशन सिंगापुर” ने 6 बॉक्स मेडिकल सामग्री उत्तराखंड सरकार को भेजी है। जिसमें उच्च गुणवत्ता के हैंड सैनिटाइजर, जेल ट्यूब, बच्चों और बड़ों की साइज के फेस मास्क, ऑक्सीमीटर, स्कैन टाइप थर्मोमीटर आदि की खेप है।
कोरोना महामारी से मजबूती से जूझ रही राज्य सरकार उसे आवश्यकतानुसार प्रभावित क्षेत्रों में वितरित करेगी। उत्तराखंड एसोसिएशन सिंगापुर के अध्यक्ष श्री सुनील थपलियाल के द्वारा आज यह सभी 6 बॉक्स सांसद बलूनी के दिल्ली आवास पर पहुंचे। सांसद बलूनी ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री अमित नेगी को उपरोक्त सामग्री पहुंचने की सूचना दी और इसे तत्काल उपयोग हेतु उत्तराखंड में मंगाने के लिए कहा। कुछ समय बाद ही दिल्ली स्थित उत्तराखंड सरकार के स्थानिक आयुक्त कार्यालय से अपर स्थानिक आयुक्त श्रीमती ईला गिरी ने सांसद बलूनी से उक्त सभी सामग्री प्राप्त की।

सांसद बलूनी ने 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की एक और खेप भेजी उत्तराखंड

बलूनी की अपील पर सिंगापुर के बाद कनाडा के प्रवासी उत्तराखंडी आये आगे मदद के लिए आगे

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी ने आज फिर 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की खेप उत्तराखंड को भेजी। ये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कनाडा में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा भेजे गए हैं, जो कि आज ही भारत पहुंचे।

कनाडा की थपलियाल फाउंडेशन और केयर फॉर कॉज संस्था द्वारा संयुक्त रूप से उक्त सामग्री भेजी गई है। सांसद बलूनी ने कंसंट्रेटर के ट्रक को दिल्ली से उत्तराखंड के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सभी राज्य सरकारें कोरोना महामारी के साथ मजबूती के साथ लड़ रही है। जनता की सजगता और सहयोग से संक्रमण बहुत कम हुआ है, किंतु खतरा अभी टला नहीं है। हमें अभी भी सचेत रहना है और सावधानी बरतनी है।

सांसद बलूनी ने थपलियाल फाउंडेशन के प्रमुख श्री मुरारी लाल थपलियाल और केयर फॉर कॉज के विकास शर्मा का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आपदा के समय विदेश के प्रवासी उत्तराखंडियों का सहयोग उनके मातृभूमि के प्रति असीम प्रेम को दर्शाता है। भविष्य में भी उनके द्वारा उत्तराखंड के लिए इस तरह के सहयोग की निरंतर अपेक्षा रहेगी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *