देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को शेरगढ़, डोईवाला में संत शिरोमणि भगत रविदास महाराज के 643वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में मत्था टेक प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने संत शिरोमणि भगत रविदास महाराज के 643वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी द्वारा समाज की बुराईयों को दूर करने के लिए कार्य किया। उन्होंने कुरीतियों को समाप्त करने के लिए किए गए प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू गोविन्द सिंह जी संत और सिपाही दोनों ही थे। एक संत और वीर के रूप में उन्होंने देश का मार्गदर्शन किया। उनके द्वारा किए गए कार्यों को आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *