6 Jul 2025, Sun

शिक्षक दिवस पर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डाॅ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन को शिक्षक दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में डाॅ0 राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि गरीब परिवार में जन्मे डाॅ0 राधाकृष्णन ने शिक्षक के रूप में अपनी सेवा की शुरूआत करते हुए मैसूर विश्वविद्यालय एवं बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय सहित अनेक शिक्षण संस्थाओं को अपनी सेवा दी। वे एक दर्शन शास्त्री, भारतीय संस्कृति के संवाहक और आस्थावान हिन्दू विचारक थे। आज उनके सम्मान में हम उनके जन्म दिन को शिक्षक दिवस के रूप मे मनाते हैं। डाॅ0 सर्वपल्ली राधा कृष्णन द्वारा 1923 में प्रकाषित पुस्तक भारतीय दर्शन शास्त्र को विश्व में सर्वश्रेष्ठ साहित्य की ख्याति मिली। आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में दर्शन शास्त्र पर दिया गया उनका भाषण आजादी की मुहिम केा तेज करने के लिए इस्तेमाल किया गया। भारत की आजादी के बाद उन्होंने यूनेस्को जैसी विश्व प्रसिद्ध संस्था में भारत का प्रतिनिधित्व किया। डाॅ0 राधाकृष्णन सोवियत संघ में भारत के राजदूत के रूप में भी कार्य करते हुए देश के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया तथा उन्हें देश का प्रथम उप राष्ट्रपति बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान भी उन्होंने देश में शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण कार्य किये। उन्होंने कहा कि आज हम जहां हैं गुरूजनों की वजह से हैं हमारा सौभाग्य है कि हमें गुरू द्रोणाचार्य की तपस्थली तथा गुरू रामराय की कर्मस्थली देहरादून में रहने, पढ़ने तथा जीवन में आगे बढ़ने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। देहरादून षिक्षा के लिए विष्व विख्यात है और ये सब इन्हीं गुरूओं के आशीर्वाद से है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र षाह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, महामंत्री नवीन जोशी, गोदावरी थापली, पूर्व मंत्री अजय सिह, पीसीसी सदस्य राजेश चमोली, राजेश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, गरिमा दसौनी, लखपत बुटोला, संजय भट्ट, प्रदेष सचिव रजेश पाण्डे, भरत शर्मा, गिरीश पुनेड़ा, दीप बोहरा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष ताहिर अली, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अजय नेगी, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, महेश जोशी, मेजर हरि सिंह चैधरी, अश्वनी बहुगुणा, कमलेष रमन, पुश्पा पंवार, नागेष रतूड़ी, चन्द्रकला नेगी, अनुराधा तिवारी, रेणु नेगी, सुनित राठौर, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, लाखीराम बिजलवाण, देवेन्द्र सती, कुंवर यादव, हरिमोहन नेगी, सुधीर सुनेहरा, मोहन भण्डारी, सावित्री थापा आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *