देहरादून। शहर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखकर पिछले 3 हफ्तों से लगातार हर शनिवार और रविवार को सैनिटाइज किया जा रहा है। ऐसे में नगर निगम की पूरी टीम ने रविवार को भी शहर में भ्रमण कर सैनिटाइजेशन का काम किया। इससे संक्रमण को रोकने में काफी मदद भी मिली है। रविवार को नगर निगम की टीम के साथ दून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने खुद कमान संभाली। इस मौके पर  मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा ने कहा कि शहर को सैनिटाइज किए जाने से कोरोना संक्रमण फैलने की कड़ी टूटी है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामलों को लेकर देहरादून शहर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने चिंता जाहिर की है। जिसके बाद देहरादून शहर को हर शनिवार और रविवार यानी दो दिनों तक बंद रखा गया। साथ ही मुख्यमंत्री ने पूरे शहर को सैनिटाइज करने का आदेश दिया है। जिसके बाद अधिकारी और मंत्री नियमों को लेकर सख्त हो गए हैं। रविवार को मेयर सुनील उनियाल गामा ने अपनी टीम के साथ पूरे शहर को सैनिटाइनज करवाया। वहीं, सीएम त्रिवेंद्र ने 100 वॉर्डों को भी सैनिटाइज करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में नगर निगम ने 50 गाड़ियां यूपी से मंगवाकर 50 वॉर्डों को सैनिटाइज करने का काम किया। इससे पहले देहरादून डीएम भी इस बात की तस्दीक कर चुके हैं कि राजधानी देहरादून में रिकवरी रेट देश के औसत रिकवरी रेट से बेहतर है। देहरादून शहर की निरंजनपुर मंडी में आढ़ती और उनके परिवारों में 77 मामले मिले थे, लेकिन अब वहां की स्थिति बेहतर है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *