देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच सदन संचालन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा वार्ता हुई।
भेंट वार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष को केदारनाथ धाम का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। वहीं ओम बिड़ला ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उत्तराखंड में पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर ऋतु खंडूडी को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष से सदन के संचालन एवं संसदीय कार्यवाही संबंधित विभिन्न विषयों पर वार्ता की।
वहीं दोनों की बीच 9 अप्रैल से गुवाहाटी में आयोजित हो रहे सीपीए कार्यकारी समिति की बैठक एवं सीपीए इंडिया रीजन सम्मेलन से संबंधित विषय पर भी लंबी बातचीत हुई।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *