-पहला मुकाबला उत्तराखण्ड और चंडीगढ के बीच 25 सिंतबर को
देहरादून। 24 सितंबर से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड टीम की घोषणा कर दी गयी है। 15 सदस्यीय टीम के चयन के साथ ही 6 खिलाड़ियों को बैकअप में रखा गया है। उत्तराखंड टीम का कप्तान उन्मुक्त चंद को बनाया गया है। पिछले दिनों क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को बीसीसीआई से मान्यता मिली थी।
 गौरतलब है कि बीसीसीआई ने उत्तराखंड की मेजबानी और सुविधाओं से संतुष्ट होकर इस साल विजय हजारे ट्रॉफी के आयोजन की मंजूरी दे दी थी। लिहाजा विजय हजारे ट्रॉफी के प्ले ग्रुप के मैच और नॉकऑउट उत्तराखंड में खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन 24 सितंबर से 25 अक्टूबर तक होगा। इसके लिए राजधानी देहरादून के चार मैदानों का चयन किया गया है। पहला मुकाबला उत्तराखंड और चंडीगढ़ के बीच 25 सितंबर को देहरादून में खेला जाएगा। विजय हजारे ट्रॉफी मैच के लिए उत्तराखंड टीम का चयन करने को लेकर पिछले महीने से ही जिलास्तर पर ट्रायल प्रक्रिया शुरू हो गयी थी। जिसके बाद फाइनल ट्रायल कर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड टीम की घोषणा कर दी है। जिसमे टीम के कप्तान उन्मुक्त चंद, तन्मय श्रीवास्तव, राहिल एस शाह भी गेस्ट प्लेयर के रूप में शामिल किया गया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed