देहरादून। आवास विभाग के अन्तर्गत विकास प्राधिकरणोंं में कई अभियंताओं के तबादले हुए हैं। उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (उडा) में तैनात अधिशासी अभियंता सर्वेश मित्तल को प्रभारी अधीक्षण अभियंता बनाया गया है तथा जिला विकास प्राधिकरण टिहरी मेेंं अधीक्षण अभियंता का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। जिला विकास प्राधिकरण यूएसनगर में तैनात अधिशासी अभियंता आनंद राम को उत्तराखंड आवास विकास परिषद भेजा गया है। आवास विकास परिषद से अजय कुमार माथुर को एमडीडीए, जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल में प्रभारी अधिशासी अभियंता विजय कुमार माथुर को यूएसनगर, एचआरडीए में तैनात प्रभारी सहायक अभियंता सतीश कुमार चौहान को नैनीताल, टिहरी में तैनात अवर अभियंता संजीव अग्रवाल को एचआरडीए, पौड़ी में तैनात टीपी नौटियाल को एचआरडीए और एचआरडीए में तैनात गोविंद सिंह को एमडीडीए भेजा गया है। Post navigation चमोली में राष्ट्रीय राजमार्ग बद्रीनाथ कई स्थानों पर अवरुद्ध बलूनी ने की केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री से उत्तराखंड में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मास कम्युनिकेशन का परिसर खोला की मांग